नैनीताल रामसेवक सभा द्वारा 29 वा होली महोत्सव 6 मार्च से 13 मार्च से धूमधाम से मनाई जाएगी होली
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। राम सवेक सभा द्वारा 29 वाॅ होली महोत्सव 6 मार्च से 13 मार्च तक आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
आज श्री राम सेवक सभा सभागार में पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में इस वर्ष के होली महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए रामसेवक सभा जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 29वें फागोत्सव का शुभारंभ 6 मार्च से किया जा रहा है।
जिसमे 6 मार्च को महिला होली जुलूस व स्वांग के साथ शुरू होगा। 8 मार्च को रामसेवक सभा प्रांगण में महिला बैठकी होली, 9 मार्च को चीर बंधन व रंग धारण होगा इस दौरान महिला व पुरुष की टीमों द्वारा एकल होली गायन के साथ ही विभन्न जिलों से आयी महिला होलियारो की टीम प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा राम सेवक सभा का हमेशा से प्रयास रहा है कि लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए।
जिसमें 14 टीमे नैनीताल की महिला सिद्धि होली दल 7 नंबर जय मां वैष्णो होली समिति यार पता हाट कालिका समूह इंस्टॉल ए कंपाउंड महिला होली दल,कृष्णापुर संपूर्ण वूमन वेलफेयर क्लब, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप ,मां जगदंबा होली ग्रुप ,नव संस्कृति सत्यम के समिति ,नैनी महिला और बाल विकास समिति सुखाताल महिला होली शेर का डंडा ,जय श्री हनुमंते हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस, नैनी जागृति सस्था, जीवन वर्ष कला संगम समिति मेहरा गांव , और 10 टीमे बाहर की हैं।
मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी प्रगति महिला होली दल लाल डाॅट हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी जीवन वर्षा कला संगम समिति बेतालघाट शिव शक्ति विहार हल्द्वानी ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस भवाली जय ईस्ट होली ग्रुप जज फार्म हल्द्वानी, अमरावती कॉलोनी बमोरी हल्द्वानी, मां नंदा सुनंदा होली समिति भवाली, और माँ का आशीर्वाद ज्योली कोट 24 जगह की महिला हलियार होली प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
इसके साथ ही हर साल तरह राम सेवक सभा के द्वारा होली फोटोग्राफी प्रतियोगिता करने जा रही है।
इस दौरान रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार साह महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी विमल चौधरी आशु बोरा नगर पालिका सभासद मुकेश कुमार जोशी मंटू, रंग कर्मी मिथिलेश पांडे , मोहित शाह ,गिरीश भट्ट, राजेंद्र शाह ,राजेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, हीरा रावत, प्रो ललित तिवारी आदि लोग मौजूद थे।