ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

तमंचा निकाल कर रजत की तरफ तान दिया

नई टिहरी।  बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास एक युवक ने एक दोपहिया शोरूम के कर्मचारी पर तमंचे से फायर कर दिया।

जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। उसके बाद युवक पैदल ही वहां से फरार हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास एक दोपहिया वाहन का शोरूम है। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे शोरूम कर्मचारी रजत को एक युवक ने शोरूम के बाहर बुलाया और उसे धमकाने लगा।

युवक ने इसके बाद अपने बैग से तमंचा निकाल कर रजत की तरफ तान दिया। जिससे घबराकर रजत वहीं पास में ही एक वर्कशॉप की दुकान के अंदर चला गया।

वहां काम कर रहा वर्कशॉप कर्मचारी भी दुकान में चला गया और दरवाजा बंद कर दिया। लेकिन हमलावार युवक ने दुकान के अंदर घुसकर दरवाजा खोला और रजत की तरफ फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और रजत बच गया ।

फायर करने के बाद हमलावार युवक बड़ी आराम से तमंचा अपने बैग में रखा और वहां से पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने शाम को युवक को बौराड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि देवेंद्र नाम का यह युवक राजस्थान का है और वहां इसकी गुमशुदगी दर्ज है।

युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत एक्सप्रेस में संदिग्ध हालात में मिले BSF हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी की आशंका

You missed

error: Content is protected !!