ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, राजपुरा क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित जवाहर नगर गौला गेट के पास रहने वाले शुभहान का एक वर्षीय बेटा हस्सान घर में खेल रहा था।

परिवार के अन्य सदस्य घरेलू काम में व्यस्त थे। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चे की बाल फ्रिज के नीचे चली गई। बाल निकालने के लिए जैसे ही उसने फ्रिज के नीचे हाथ डाला, वह करंट की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि फ्रिज में करंट दौड़ रहा था। बच्चे के चीखने पर परिजनों ने किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद कर उसे फ्रिज से अलग किया और तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फ्रिज में करंट उतरने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है।

मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अस्पताल में मां बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही, जबकि पिता भी सदमे में नजर आए। शुभहान के तीन बच्चों में हस्सान सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पांच दिन पहले लापता महिला का शव गधेरे से बरामद

You missed

error: Content is protected !!