ब्रेकिंग न्यूज़
78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षणकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया छोटा कैलाश मंदिर मे 2 करोड़ 65 लाख की लागत से होने वाले सौन्दर्यकरण, पुनर निर्माण कार्य का शुभारम्भ
खबर शेयर करे -

किरायेदार बनकर आए दंपती ने मकान मालकिन के जेवर और नकदी ही उड़ा लिए।

मकान मालकिन के घर से बाहर जाने पर दंपती ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

नकदी और गहने लाखों रुपये के हैं। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून।  प्रेमनगर स्थित सुद्धोवाला क्षेत्र में नौ दिसंबर को एक महिला और पुरुष किरायेदार का मकान ढूंढते हुए प्रेमनगर स्थित सुद्धोवाला में गीता देवी के मकान में पहुंचे।

दोनों ने खुद को दंपती बताया और कहा कि अभी हाल में उनकी शादी हुई है। गीता देवी के पति फौज में हैं। उन्होंने दंपती को किराये पर कमरा दे दिया।

इस दौरान दंपती ने सत्यापन करवाने के लिए दस्तावेज मांगे। दंपती ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में सामान लेकर आएंगे और दस्तावेज भी दे देंगे।

गीता देवी ने उन पर भरोसा कर लिया। 12 दिसंबर को गीता देवी किसी काम से बाहर गई थीं।

घर लौटने पर देखा कि उनके कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में दंपती नहीं था। उन्हीं के कमरे में गीता देवी का पर्स पड़ा मिला।

जिसमें सोने की तीन अंगूठी, कान की चार बालियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी बिछिया, सोने की तीन चेन, सोने के दो कुंडल, सोने की लौंग और 15 हजार रुपये थे।

सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चौकी प्रभारी झाझरा, अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपितों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपित ने गीता देवी को अपना नाम नीरज बताया था। हालांकि कोई दस्तावेज नहीं दिया। आशंका है कि उसने अपना गलत नाम बताया होगा।

यह भी पढ़ें :  आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

You missed

error: Content is protected !!