ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 20 नामजद समेत 5000 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है।

पुलिस ने कई डीबीआर की हार्ड डिस्क ली कब्जे में

बनभूलपुरा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल और भारी संख्या में वाहनों के साथ फोर्स ने बनभूलपुरा इलाके में फ्लैग मार्च किया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी हिंसा को सुनियोजित तरीके से की गई गहरी साजिश करार दिया।

नुकसान की भरपाई की जाएगी दंगाइयों से

8 फरवरी को हल्द्वानी क्षेत्र के बनभूलपुरा इलाके में हुई भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को शहर शांत रहा। कर्फ्यू का संबंधित क्षेत्र में सख्ती से पालन कराया गया जबकि शेष शहर में वाहनों की आवाजाही होती रही और दुकानें बंद रहीं। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि नगर निगम को करीब 5 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

यह भी पढ़ें :  नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में भव्य स्वागत, देवदार का पौधा भेंट कर किया सम्मानित
error: Content is protected !!