ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के चमोली में बर्फ से अमरनाथ गुफा की तरह बनी भोलेनाथ की शिवलिंग  

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

जोशीमठ। तकरीबन 90 किलोमीटर की दूरी पर नीति घाटी मौजूद है जो नीति घाटी हिंदुस्तान का प्रथम गांव के रूप में भी जाना जाता है।

आपको बता दे कि इसी नीति घाटी में बाबा टिंबर सैण महादेव की गुफा भी विद्यमान है बता दे कि जिस गुफा तक जाने के लिए मुख्य सड़क से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार करनी होती है ।

बड़ी बात तो यह है कि बाबा टिंबर सैण महादेव को छोटा अमरनाथ के नाम से भी जाना जाता है इस गुफा के भीतर साक्षात बाबा अमरनाथ की तरह शिवलिंग के दर्शन प्राप्त होते हैं और आजकल तीर्थ यात्री खूब संख्या में बाबा टिंबर सैन महादेव जी के दर्शन प्राप्त करने के पहुंच रहे हैं।

बता दे की गुफा के भीतर आजकल साक्षात महादेव जी के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं कहा जाता है कि एक बार बाबा टिंबर सेन महादेव जी के गुफा के दर्शन प्राप्त करने से उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

आपको बता दें कि आजकल गुफा के भीतर साक्षात अमरनाथ की तरह शिवलिंग के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं ।

यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय एआई कार्यशाला का समापन
error: Content is protected !!