ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

 ई-रिक्शा की चार्जिंग के दौरान अधेड़ करंट की चपेट में आ गया।

उसे बचाने आई पत्नी भी झुलस गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत 

उन्नाव। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में शनिवार सुबह ई-रिक्शा की चार्जिंग के दौरान अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने आई पत्नी भी झुलस गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साथ दो मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की।

श्री नगर निवासी मचकन्दर सिंह खुद का ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार रात घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा कर चार्जिंग पर लगाकर अंदर चला गया।

शनिवार सुबह बाहर निकाला और ई रिक्शा की चार्जिंग हटने लगा, इसी दौरान ई-रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।

शोर सुन उसकी पत्नी गुड्डी देवी (48) उसे बचाने पहुंची, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई।

करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मां और पिता की मौत पर बेटे शिवम और तीन बेटियां प्रीति, दीक्षा और पूनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें :  रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो सगे भाइयों की हुई सुरक्षित वतन वापसी, सीएम धामी के प्रयासों से घर लौटे आनंद और भूपेंद्र

You missed

error: Content is protected !!