ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

महिला और पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

हरिद्वार। रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक महिला और पुरुष ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और पुरुष काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास टहलते देखे जा रहे थे। जैसे ही सामने की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेक्टर 2 के नजदीक पहुंची तो दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पंकज गैरोला, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक महिला और पुरुष की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों कहां से आए थे और किस उद्देश्य से ट्रैक के पास पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की महिलाओं की ‘प्लास्टिक पर वार’ मुहिम: जूट प्रॉडक्ट्स से आत्मनिर्भरता, 500 घरों को सिखाया वेस्ट मैनेजमेंट

You missed

error: Content is protected !!