ब्रेकिंग न्यूज़
एलटी शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता हटाने की मांग, शिक्षक संघ ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापनभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता के निधन पर कूटा ने जताया शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थनाप्राकृतिक संसाधनों से औषधि विकास पर मुंबई में युवा विद्यार्थियों से संवाद, वैज्ञानिक सोच और संरक्षण का दिया संदेशनैनीताल पुलिस का दमदार प्रदर्शन: बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती में जीते कई स्वर्ण पदक, महिला बॉक्सिंग टीम रही तीसरे स्थान परकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव धीरे-धीरे दिलचस्प होते जा रहा है भाजपा के बाद अब कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने मुखानी रोड में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया है।

चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गपाल सहित कांग्रेस के सारे नेता एक मंच पर दिखाई दिए।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी के विकास के लिए पहली बार राज्य आंदोलन में अपनी प्रखर भूमिका निभाने वाले और सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले ललित जोशी को मेयर का उम्मीदवार बनाया गया है।

जिनको जनता और पार्टी के नेताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता को परिवर्तन करना चाहिए।

जब परिवर्तन करेंगे तो तभी हल्द्वानी शहर की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि उसकी जनता का अपार प्यार और जन समर्थन मिल रहा है।

भाजपा शासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो सड़क कभी इंदिरा हृदयेश  के कार्यकाल में चमचमाती थी ।

आज वह सारी सड़कों को खोदकर पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है। इसका भी जवाब देने का समय आ गया है। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो दिवसीय शोध कार्यशाला का शुभारंभ, शोध संस्कृति और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!