ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में आए दिन नशेड़ी अनाप-शनाप गाड़ियों को दौड़ा कर आम राहगीरों को चोटिल कर रहे हैं।

जिससे कई राहगीरों को चोटिल होना पड़ा है और कई राहगीर जो इन घटनाओं में गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं।

आखिर कब इन नशेड़ी अनाप-शनाप गाड़ी चलाने वाले  से आम जनता को मिलेगी राहत

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के क्रियाशाला रोड पर रविवार देर रात नशे में धुत बोलेरो चालक ने सड़क पर दौड़ रही और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी जिसमें 5 गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।

हादसे के बाद भागते समय गाड़ी अनियंत्रित मुखानी रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के दीवार से टकराकर रुक गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार युवती और चालक समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को मेडिकल कराया जहां नशे में होने की पुष्टि होने पर तीनों का चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया है। हादसे को अंजाम देने वाली बोलोरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

जािनकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 10 बजे कालाढूंगी हल्द्वानी रोड पर बाजार की तरफ आ रही है तेज रफ्तार बोलेरो ने एक के बाद एक 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी।

इस दौरान बेकाबू दौड़ रहे वाहन को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग भी बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बच गए। हादसों के बाद चालक ने अचानक गाड़ी मुखानी से क्रियाशाला रोड की तरफ दौड़ा दी इसके बाद बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक डायग्नोस्टिक सेंटर की दीवार से टकरा गई। बोलेरो चालक जिम संचालक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से 'खेत बचाओ अभियान' का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

You missed

error: Content is protected !!