ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

लालकुआं। आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एवं जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच कमर से कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा एवं सीआरपी लालकुआं के पुलिस कर्मियों ने शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारण की जांच शुरू कर दी है, पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में भी जुट गई है।

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है, इससे पूर्व मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : देवरानी पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

You missed

error: Content is protected !!