ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जल निगम की लापरवाही से घिंघारीखाल के पास पानी की हो रही है बर्बादी

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
 रानीखेत– जहा एक ओर केन्द्र व राज्य सरकार पानी को लेकर गंभीर दिखाई देती है। पानी की बर्बादी को लेकर अनेको कार्यक्रम चलाती है।

वही अल्मोड़ा जिले मे रानीखेत के पास जल निगम घिंघारीखाल के नजदीक हो रही पानी की बर्बादी, जिसे देखने वाला कोई भी नही है।

बता दे कि जल निगम घिंघारीखाल के पास रोड के निकट से जा रही पानी की मोटी पाइप लाइन कई दिनो से फटकर पानी बहकर इकट्ठा हो रखा है।

लेकिन जल निगम के आफिस के पास होने के बावजूद भी जल निगम के अधिकारीगण व कर्मचारीगण इस पाइप लाइन को ठीक करने को लेकर कोई कार्यवाई नही कर पा रहे है।

जिससे रोड मे चलने वाली गाडियो व रहागीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की महिलाओं की ‘प्लास्टिक पर वार’ मुहिम: जूट प्रॉडक्ट्स से आत्मनिर्भरता, 500 घरों को सिखाया वेस्ट मैनेजमेंट
error: Content is protected !!