ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 भीमताल।  नगर पंचायत भीमताल का उच्चीकरण कर नगर पालिका बनाने की मांग 50 वर्षो से कर रहें थे पूर्व मै कई जनप्रतिनिधियों ने भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की कोरी घोषणा की थीं लेकिन शासनादेश नहीं किया गया।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र के लोगो की मांग को देखते हुए मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगर पालिका बनाने की मांग की विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कर भीमताल नगर पालिका का शासनादेश जारी कर , जिसका सरकारी गजट भी जारी कर दिया था!विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज नगरपालिका भीमताल का उद्घाटन किया।

अब भीमताल नगर पंचायत को सरकारी तौर पर पूर्ण रूप से नगरपालिका का दर्जा मिल गया है विधायक ने कहा भीमताल नगर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अधिक बजट मिलेगा व भीमताल नगर पालिका क्षेत्र को विकाश की गति मिलेगी।

नगर के लोगो ने विधायक कैड़ा का फूल मलाओ से स्वागत कर धन्यवाद दिया, विधायक ने भीमताल नगर वासियो को बधाई दी।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमला आर्य,योगेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य,अनिल चनोतिया,कमलेश रावत,भवना महरा, पुष्कर महरा, आशा उप्रेती, दिनेश सागुड़ी, मनोज भट्ट,कमलेश रावत,गौतम मटियाली,पंकज जोशी सुनीता पांडेय,पूरन ब्रजवासी, सरद पांडेय, संदीप पांडेय,EO उदयवीर सिंह,कमल जोशी, राहुल जोशी,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बिहार सरकार बेकफुट पर, पुलिस के तीन बड़े यू-टर्न, सियासी दबाव के बाद बदले कदम
error: Content is protected !!