ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मंदिर समिति ने पुलिस, जिला प्रशासन और राज्य सरकार का जताया आभार, 50 वर्षों में पहली बार दिखी ऐसी व्यवस्था

नैनीताल। बाबा नीम करोली महाराज के पावन कैंची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेला-2026 ऐतिहासिक और चमत्कारिक साबित हुआ। मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण समापन पर श्री कैंची मंदिर समिति ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री कैंची मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा और प्रबंधक प्रदीप साह ने कहा कि वे पिछले 50 वर्षों से कैंची धाम की सेवा से जुड़े हैं, लेकिन अपने जीवन में उन्होंने इतना भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं से भरा मेला पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रूप से अधिक रही, फिर भी प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ तथा समर्पण के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रित और व्यवस्थित रहीं।

मेला व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं लगातार सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट और दर्शन का समय एक घंटा अतिरिक्त बढ़ाया गया, जिससे अंतिम छोर पर खड़े श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन कर सके।

मंदिर समिति ने कहा कि राज्य सरकार, कुमाऊं कमिश्नर, आईजी कुमाऊं, जिलाधिकारी, एसएसपी नैनीताल तथा पुलिस-प्रशासन के सभी विभागों ने मिलकर इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति ने स्थानीय जनता, सेवादारों और सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने “नीम करोली बाबा की जय” के उद्घोष के साथ अपनी खुशी और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, मंदिर समिति के सचिव आलोक चोपड़ा, प्रबंधक प्रदीप साह, सदस्य मंजुल कुमार जोशी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित मंदिर समिति के सदस्य, सेवादार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग की सड़कें बनीं बदहाली की मिसाल, हर कुछ दूरी पर गड्ढों से जूझ रहे लोग

You missed

error: Content is protected !!