ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में लंबे समय से सहायक अध्यापक की नियुक्ति का इंतजार कर रहे 1300 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब शिक्षकों की नौकरी के लिए 10 दिन में नियुक्ति मिलने की उम्मीद जग गई है।
1300 से ज्यादा अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर जल्द नियुक्ति मिलेगी।

साल 2024 में सहायक अध्यापक के पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 1544 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी मिली।

इसके लिए 18 अगस्त 2024 को आयोग द्वारा लिखित परीक्षा करवाई गई थी, फरवरी 2025 में इसका परिणाम भी घोषित किया गया।

इसके बाद आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की स्कूटी करने के बाद अभ्यर्थियों के नाम भी शासन को भेज दिए थे, लेकिन नियुक्ति मिलने से पहले ही कुछ अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और हाई कोर्ट के आदेश पर इस प्रक्रिया को रोक दिया गया।

हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई इस रोक के खिलाफ आयोग ने डबल बेंच में फैसले को चुनौती दी। कोर्ट ने इसकी जांच कराई और अब रोक को हटा दिया गया है।

सहायक अध्यापक के पद पर हुई इस भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में परीक्षा में दिए गए प्रश्नों के उत्तर को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस मामले में कुल 7 सवाल ऐसे थे, जिनके उत्तर को लेकर कोर्ट में गलत होने का दावा किया गया था।

इसके बाद एक्सपर्ट् से जांच कराई गई तो सात प्रश्नों में से 6 के उत्तर सही माने गए। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार इस मामले में पूर्व में लगी रोग को हटा दिया गया है।

अब 1300 से ज्यादा अभ्यर्थी जिनके नाम पूर्व में ही आयोग द्वारा शासन को भेज दिए गए थे, उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है, जबकि बाकी 200 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अग्रिम प्रक्रिया को पूरा करने की बात की जा रही है। ऐसे में आयोग ने साफ किया कि अगले 10 दिन में अभ्यर्थियों को नौकरी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी ने शादी से किया इनकार, महिला ने वीडियो बनाकर खाया जहर; मौत से पहले लगाया गंभीर आरोप

You missed

error: Content is protected !!