ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर का मार्निंग वाक कालाढूंगी रोड के अतिक्रमणकारियों पर भारी पड़ गया और तीन दुकानदारों को चालान के रूप में बीस हजार रूपये पालिका में जमा कराने पड़े।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह आयुक्त दीपक रावत कालाढूंगी रोड में मार्निंग पर पर थे। इस दौरान उन्हें तीन दुकानों के आगे सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखा नजर आया।

आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर मौके पर पहुंचने और अतिक्रमणकारियों का चालान करने को कहा। आनन फानन में मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने एक दुकानदार का दस हजार रुपये का और दो दुकानदारों का पांच पांच हजार रुपये का चालान काटा।

दोपहर में जब आयुक्त बेस अस्पताल के दौरे पर थे तो उसके बाद आयुक्त के निर्देश पर पालिका के अधिकारियों ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में तीन अतिक्रमणकारियों का दस दस हजार रुपये का चालान काटा।

टीम में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल व कर अधीक्षक अमोल असवाल शामिल थे।

इधर आयुक्त का कहना है कि बार बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार सड़क से लेकर फुटपाथ तक काबिज हो रहे हैं।

ऐसे में अब अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अतिक्रमण हटाने के बजाए सीधे संबंधित अतिक्रमणकारी का पांच से दस हजार रुपये तक का चालान काटें।

जब बार बार चालान कटेगा तो लोग सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने से बचेंगे।

यह भी पढ़ें :  बेटी बनी पिता की कातिल! मंगलसूत्र-झुमके बेचकर रची हत्या की साजिश, पति संग गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!