ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कूटा ने मांग की कि उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा शिक्षकों को यूजीसी नियमों के अनुसार 57,700 रुपये वेतनमान दिया जाए। साथ ही दस वर्षों की संविदा सेवा पूरी कर चुके प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग भी उठाई गई।

कूटा ने कहा कि नियमितीकरण के लिए कट-ऑफ डेट वर्ष 2026 निर्धारित की जाए तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी उस पत्र में संशोधन किया जाए, जिसमें वर्ष 2015-16 में नियुक्त संविदा प्राध्यापकों के पदों को विज्ञापन प्रक्रिया से अलग रखने की बात कही गई है। संगठन ने सभी विभागों में एकरूपता लागू करने की मांग भी की।

इसके अलावा कूटा ने दस वर्षों से प्रोफेसर पद पर सेवा दे रहे सभी प्राध्यापकों को लेवल-15 का लाभ दिए जाने का अनुरोध भी शिक्षा मंत्री से किया।

शिष्टमंडल में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. मोहित रौतेला शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट : 8 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!