ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

मदरसन कंपनी के वर्करों की आवाज बनने पहुंचे हरीश पनेरू की पुलिस से तीखी नोकझोंक, कर लिया गिरफ्तार 

हल्द्वानी।  मदरसन फैक्ट्री में कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया, जब मजदूरों के समर्थन में पहुंचे राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, पनेरू सुबह फैक्ट्री परिसर पहुंचे थे और वर्करों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर काठगोदाम थाने पहुंचा दिया।

गिरफ्तारी के बाद हरीश पनेरू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अब आवाज उठाना भी गुनाह बनता जा रहा है और पुलिस-प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है।

उधर, मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। मजदूरों ने सोमवार को भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था।

उनकी मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन 20,000 रुपये किए जाने और 8 घंटे की शिफ्ट लागू करने की मांग शामिल है।

कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे तय समय से अधिक काम लिया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन नहीं दिया जाता। साथ ही कार्यस्थल पर दबाव और अव्यवस्था की शिकायतें भी सामने आई हैं।

इस बीच, हरीश पनेरू की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को भी पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर रखा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिला कोरोना का नया मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!