ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लालकुआं स्थित मदरसन कंपनी में चल रहा श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद आखिरकार प्रशासन, श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त मध्यस्थता से सुलझ गया।

मंगलवार को हुई कई दौर की वार्ता के बाद श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया और काम पर लौटने का निर्णय लिया।

श्रमिकों द्वारा रखी गई 14 मांगों में से 12 को प्रबंधन ने तत्काल स्वीकार कर लिया, जबकि बाकी 2 मांगों पर शासन स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद सभी श्रमिक फैक्ट्री में वापस लौट आए हैं और कामकाज फिर से सुचारू रूप से शुरू होने जा रहा है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के धैर्य और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही, जो सराहनीय है। वहीं पुलिस ने श्रमिकों की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार कुछ बाहरी तत्व कंपनी में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की साजिश रच रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। इस मामले में 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  नाबालिग को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई महिला, शोषण और फिरौती का आरोप
error: Content is protected !!