ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित जमरानी बाघ निर्माण कंपनी और खनन कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मजदूरों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन के माध्यम से द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि हजारों मजदूरों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे वे गौला नदी में शौच और स्नान करने को मजबूर हैं। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है, जिसे आसपास के गांवों और पूरे हल्द्वानी शहर के लोग पीने के लिए उपयोग करते हैं।

मनोज शर्मा ने कहा कि नदी में गंदगी फैलने से दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है, जिससे आमजन, विशेषकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खनन कार्य में लगे डंपरों की तेज रफ्तार और उड़ती धूल से लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है और पशुओं का चारा भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छोटे लोगों पर कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।

कांग्रेस नेता ने राज्य में “माफिया राज” और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि आम जनता के हितों की रक्षा हो सके और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

You missed

error: Content is protected !!