ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

लालकुआं। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हो रही कड़ी टक्कर के बीच वार्ड नंबर 1,2,3,4,7 की मतगणना के परिणाम सामने आ गए हैं। इन वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 203 वोटों से जीत दर्ज की है।

सुरेंद्र सिंह लोटनी को कुल 1433 वोट मिले हैं, जिससे उन्होंने अध्यक्ष पद की दौड़ में अपनी मज़बूत स्थिति साबित कर दी है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा को 1065 वोट मिले हैं।

जिससे वह दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को केवल 797 वोट मिले हैं, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा, चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली हैं, जिन्हें 190 वोट मिले हैं।

चुनाव परिणामों ने अध्यक्ष पद की दौड़ को और रोचक बना दिया है। जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसे नगर का नेतृत्व सौंपा जाएगा।

शेष वार्डों की मतगणना के परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें :  पति को कंधों पर बैठाकर 180 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकली आशा, प्रेम और समर्पण की मिसाल बनी दंपति

You missed

error: Content is protected !!