ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकास खण्ड में ग्राम सभा तल्ली दिनी में एक आदमखोर बाघ ने काम के लिए खेत में गई पैंतीस वर्षीय महिला हेमा बर्गली पत्नी गोपाल बर्गली को बाग उठा ले गया और महिला जंगल में मृत पाई गयी। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु और गांव क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, डीएफओ आकाश गंगवार, ममता चन्द्रा भी इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे।

राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु अधिकारियों पर बहुत नाराज़ हो गये उन्होंने कहा कि मैं कितने दिनों से डीएफओ, मुख्य वन संरक्षक तथा सरकार को इस विषय में चेता रहा था। 

पिछले चार दिन पूर्व स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल में मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में तक धरना दिया था, लेकिन वन विभाग, स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा तथा सरकार घटना का इन्तजार कर रही थी और आज एक महिला को बाघ ने मार डाला और उस महिला के छोटे-छोटे बच्चों को अनाथ कर दिया है पनेरु ने उन छोटे अनाथ बच्चों से मिलकर ढांढस बंधाया।

उन्होंने मृतका के परिवार को दस लाख मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लिखकर देने को कहा क्षेत्र के सभी लोगों ने इस मांग को जाइज बताया।

पनेरु ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की जाती है तो मैं पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करूंगा। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों ने लगाए दमदार शॉट

You missed

error: Content is protected !!