ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को पत्र लिखकर ओखलकांडा ब्लॉक में बंद सड़कों को खोलने की मांग 

सेवा में,

जिलाधिकारी महोदया
जिला नैनीताल उत्तराखंड
महोदया,
       आपको अवगत कराते हुए निवेदन करना है कि पतलोट से छिड़ाकान सड़क पिछले तीन दिनों से बंद होने के कारण सुवाकोटपोखरी, पदमपुर, मिडार, अधौडा, डुगरी सहित एक दर्जन गांवों की मुख्य सड़क बंद हैं ।

ग्रामीण क्षेत्र की जनता पतलोट में पिछले तीन दिनों से फंसी है तथा ग्रामीण जनता को रोजमर्रा की सामग्री काफी परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त गौनियारौ, हरीशताल, कौंता, पटरानी, ककोड निर्माणाधीन मोटर मार्ग बंद है।

देवली पश्यां मोटर मार्ग भी बंद है, इसके अतिरिक्त डालकनयां में गौशाला टूटने के कारण एक गाय दब कर मर गई है।

पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब असाहाय है जिसे तत्काल सहायता की दरकार है गांव नाई निवासी उम्मेद सिंह नयाल पुरा मकान गंभीर खतरे की जद में हैं। आप को ज्ञात है कि पुरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दर्जन गांवों की सड़कों को खोलने में तेजी नहीं है।

जिससे ग्रामीण क्षेत्र रामगढ़ धारी भीमताल ब्लॉक में ग्राम सड़क बंद है।
अतः आप से निवेदन है कि तत्काल सहायता मदद प्रदान करने कृपा करेंगे।
‌‌भवदीय।
हरीश पनेरु पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ग्राम व पोस्ट डालकन्या, विकासखंड ओखल कांडा, जिला -नैनीताल।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के जंगल में खूनी टेरिटोरियल फाइट: दो नर बाघों की भीषण भिड़ंत में दोनों की मौत, उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

You missed

error: Content is protected !!