ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने  प्रशासन व स्थानीय विधायक को ठहराया हादसों का ज़िम्मेदार 

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। खुटानी–पदमपुरी मोटर मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

गड्ढों की वजह से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमताल क्षेत्र में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि यहां सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

लोगों ने आरोप लगाया कि हाल ही में इस सड़क का डामरीकरण किया गया था और उसका उद्घाटन भी किया गया, लेकिन कुछ ही समय में सड़क की स्थिति फिर से जर्जर हो गई।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने घटिया निर्माण कार्य और सड़कों की अनदेखी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए।

लोगों ने कहा कि खराब सड़कों के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है।

वहीं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने बताया कि सड़कों की स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए और धरना-प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो क्षेत्रीय जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!