ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के  ज्यूलिकोट ज्यूली गाँव में महिला को मौत के घाट उतारने वाले हिंसक वन्यजीव को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर बाध को कब्जे में लिया

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ज्यूलिकोट क्षेत्र के ज्यूली गांव में महिला की जान लेने वाले हिंसक वन्यजीव को आखिरकार वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर काबू में कर लिया है। पिछले कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

वन विभाग की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद देर शाम जंगल में एक वयस्क बाघ को बेहोश कर कब्जे में लिया। करीब तीन क्विंटल वजनी इस बाघ को सुरक्षित पिंजरे में रखने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर रेंज अधिकारी नितिन पंत अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

हालांकि, अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यही बाघ पिछली चार घटनाओं में शामिल था या नहीं। इसके बावजूद बाघ के पकड़े जाने से इलाके में डर का माहौल कुछ कम हुआ है।

🐆 भीमताल में तेंदुए से बाइक की टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

नैनीताल के भीमताल के खुटानी क्षेत्र में देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक की तेंदुए से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुआ बाइक की चेन में फंस गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश शुरू कर दी। अधिकारियों ने लोगों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

👉 लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि पहाड़ी इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता दोनों बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  जंगल की आग बुझाते वक्त हादसा: नैनीताल में संविदा कर्मी की खाई में गिरकर मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
error: Content is protected !!