ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से सटे जंगल में दो लोगों की हाथी के हमले में मौत 

हल्द्वानी। टांडा रेंज में लालकुआं से सटे जंगल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। घटना जंगल के भीतर पहाड़ी खत्ते क्षेत्र की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है।

एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली ने बताया कि सभी संबंधित विभाग मौके पर मौजूद हैं और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही वन विभाग को घटनास्थल और आसपास के गांवों में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

👉 इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 06 अगस्त, 2026
error: Content is protected !!