ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 54 स्थित निलियम कॉलोनी में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ₹12.33 लाख की लागत से निर्मित पार्क का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर पार्षद हरेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहित कांडपाल, नगर निगम के अभियंता नवल नौटियाल सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नगर निगम का आभार जताया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए पार्कों का विकास प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को पार्क की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  245.73 लाख की सड़क योजना पर उठे सवाल, पहले सुधरे ड्रेनेज और फुटपाथ फिर हो डामरीकरण

You missed

error: Content is protected !!