ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर अपना संकल्प साझा किया।

इस दौरान उन्होंने आयुक्त को गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश और हनुमान चालीसा भेंट कर आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।

मुलाकात के दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा एक अहम मुद्दा है।

उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें सामूहिक रूप से आगे आकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए हर व्यक्ति को खुद नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” का संदेश देते हुए उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उनका यह प्रयास क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों को नशा मुक्ति की दिशा में प्रेरित कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से टकराई कार; पिता-पुत्री समेत 8 घायल

You missed

error: Content is protected !!