ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने उत्तराखंड में संचालित हो रही रेल परियोजनाओं और प्रस्तावित नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर अजय भट्ट ने क्षेत्र में रेलवे से संबंधित जन समस्याओं के समाधान के लिए रेल मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

सांसद ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए केंद्र सरकार से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 अगस्त2026

You missed

error: Content is protected !!