ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के डीएसए ग्राउंड क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर नगर पालिका और खेल विभाग आमने- सामने हुए

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। खेल मैदान में आज से शुरू होने जा रहे को स्व.पृथ्वीराज सिंह बिष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर नगर पालिका व खेल विभाग में विवाद खड़ा हो गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष सभासदों ने खेल विभाग की कार्यवाई का कड़ा विरोध करते हुए खेल विभाग व शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जबकि क्रीड़ाधिकारी ने विरोध पर कड़ी आपत्ति जताते हुए क्रीड़ाधिकारी ने कहा बीते वर्ष वर्तमान बोर्ड के गठन से पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी वन्दना सिंह के दिशा निर्देश पर अधिशासी अधिकारी व क्रीड़ाधिकारी के मध्य एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। जिसके तहत फ्लैट मैदान खेल विभाग को हस्तांतरित हुआ था।

खेल विभाग ने वर्तमान में करीब 3 लाख रुपये की लागत से फ्लैट में क्रिकेट पिच भी तैयार कराई है।

 वही नगर पालिकाध्यक्ष डॉ . सरस्वती खेतवाल ने कहा कि फ्लैट मैदान में नगर पालिका का स्वामित्व है । जिसे पालिका बोर्ड की अनुमति के बिना हस्तांतरित नहीं किया जा सकता।

मैदान के स्वामित्व के उलझने से नगर पालिका द्वारा 70 वीं पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जो आज शुरू नहीं हो सकी।

खेल अधिकारी निर्मला पंत ने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से खेल विभाग के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना था 24 तारीख को क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रवेश की अंतिम तिथि और आज से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना था और इस टूर्नामेंट में 32 टीम में प्रतिभाग कर रही हैँ।

क्रिकेट टूर्नामेंट आज से प्रारंभ हो गया क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रारंभ होने से पूर्व नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन को दे दी गई थी। 

खेल विभाग के द्वारा 22 तारीख तक पिच का भी निर्माण हो गया था। इसके साथ ही खेल विभाग के द्वारा निशुल्क क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।

जिसमें खिलाड़ियों को पूरी सुविधा दी जाती है। आज खेल का पहला दिन आयोजित होना था जिसमें नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासदों ने उनके खेल में व्यवधान डाला

 वही पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा की खेलों का विरोध नहीं हो रहा है खेल हम करना चाहते हैं ।

हमने इसे पहले ही बोल चुके थे कि पहले हम पृथ्वीराज टूर्नामेंट करेंगे।

उसके बाद यह अपना टूर्नामेंट कराएंगे हम यहां पर विवाद करने नहीं आए थे हम लोग पृथ्वीराज टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए यहां पर आए थे

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बना अपराधियों की शरण स्थली; झारखंड का कुख्यात गैंग्स्टर देहरादून में कर रहा था कारोबार, पुलिस को नहीं थी भनक
error: Content is protected !!