ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

निकाय चुनावों में चेयरमैन, सभासद पदों के लिए की गई रायशुमारी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। निकाय चुनावों में पालिकाध्यक्ष व सभासद पदों को लेकर अनंतिम आरक्षण आवंटन के साथ ही भाजपा ने प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी आरंभ कर दी है।

पार्टी चेयरमैन व सभासद पदों के प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय को महत्व देगी। कार्यकर्ताओं की संयुक्त राय के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

बुधवार को नैनीताल क्लब में प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन लटवाल, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पालिका चुनाव प्रभारी कमल नयन जोशी व नैनीताल मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ चेयरमैन व सभासद पदों पर रायशुमारी की।

यह भी पढ़ें :  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में आरती जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!