ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गये। चुनाव में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर ओंकार गोस्वामी व सचिव पद पर संजय सुयाल ने जीत हासिल की उपाध्यक्ष पद पर अनिल हर्नवाल व संयुक्त सचिव पद पर मनीष कांडपाल ने जीत दर्ज की।

आज सुबह 10:30 बजे से जिला बार एसोसिएशन के कुल छह पदों पर शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम तीन बजे तक जारी रही। बार संघ चुनाव में कुल पंजीकृत 283 अधिवक्ताओ में से 225 अधिवक्ताओ ने अपने मत का प्रयोग किया।
परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिये गए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी सचिव संजय सुयाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे एसोसिएशन व अधिवक्ता हित मे पूरी निष्ठा व आत्मबल से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें :  केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

You missed

error: Content is protected !!