ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

नैनीताल में टैक्सी बाइक चालक ने माल रोड में 56 वर्षीय महिला को किया घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। माल रोड में टैक्सी बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने महिला को पहुंचाया बीडी पांडे जिला अस्पताल।
जानकारी के मुताबिक टैक्सी बाइक मल्लीताल से तल्लीताल को तेज रफ़्तार से जा रही थी इसी दौरान चर्च के समीप बुजुर्ग महिला रोड क्रॉस कर रही थी।

जिसे तेज रफ़्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। और टैक्सी बाइक में सवार दो युवक भी घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।

इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉ. मोनिका कांडपाल ने बताया की महिला भगवती नेगी उम्र 56 वर्ष पत्नी मदन सिंह नेगी
जेल रोड चौराहा सिंचाई विभाग हल्द्वानी के सिर पर गंभीर चोट व हाथ फैक्चर हो गया और पैर में चोटे आई है जिन्हे उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वही टैक्सी बाइक चालक जगदीश प्रसाद उम्र 22 वर्ष पुत्र बची राम निवासी डीएसबी परिसर को हाथ और पैर में मामूली चोटे आई है ।

जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। व अरविन्द कुमार उम्र 31 पुत्र अमर सिंह निवासी वीर भट्टी दुर्गापुर को सिर व हाथ पैर में काफ़ी चोटे आई है।
स्थानीय युवक वाशु ने बताया रोड में एक्सडेंट हुआ था महिला को वो तत्काल अस्पताल ले आएं।
तल्लीताल एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मौके पर जाकर टैक्सी बाइक कब्जे में ले लिया है। जाँच कर उचित कार्रवाई कि जाएगी।

यह भी पढ़ें :  सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की शिष्टाचार भेंट, श्रम, रोजगार और खेल से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

You missed

error: Content is protected !!