ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल बी,डी पांडे अस्पताल के पीछे फिर आग लगी जिसमें तीन बाईक तीन स्कूटी जलकर राख हुई

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल । बी,डी पांडे अस्पताल के पीछे विद्युत लाइन की तारें टूटकर गिरने से तीन स्कूटी और तीन मोटर साइकिलें सुबह तड़के 4:00 बजे में जलकर स्वाहा हो गई। 

आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को और फायर सर्विस के कर्मचारियों दी। मौके में पहुंचे दमकल कर्मचारी और पुलिस ने भारी मकसद के बाद आग पर काबू पाया। 

     मल्लीताल के बी.डी.पांडेय अस्पताल के समीप पिछले हिस्से में देर रात से तड़के सवेरे तक एक आगजनी की घटना सामने आई है।

इस आग ने गैराज के साथ खड़ी तीन बाइक और तीन स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया ।आग देर रात से तड़के सवेरे की बताई जा रही है, जब विद्युत लाइन के नीचे खड़ी सभी दोपहिया एक साथ जल गए।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने आशंका जताई है कि संभवतः हवा के चलते विद्युत लाइन टूटकर इनपर गिरी होगी।

अस्पताल के गैराज के आगे से खड़ी 3 स्कूटी और तीन मोटर साइकिल में उसी से आग लगी होगी। कहा कि इसमें, इन दोपहिया के अलावा किसी भी प्रकार की जनहानि या दूसरा नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी जानकारी मिली है कि सभी दोपहिया टैक्सी बाइकें थी जो पास में ही वास करने वालों की थी। इन बाईकों और स्कूटी के जलने से लाखों रुपयों का नुकसान माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 जनवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!