ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हाई कोर्ट ने प्रदेश में बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित मदरसों को नोटिस देकर सील किए जाने की प्रशासन की कार्रवाई के विरुद्ध मदरसों की तरफ से दायर करीब तीन दर्जन से अधिक याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की।
वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने बिना मदरसा बोर्ड की अनुमति के संचालित मदरसों को अपने नाम के आगे मदरसा न लिखने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने कहा कि इसके बाद भी कोई संचालक मदरसा लिखता है तो जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। जो मदरसे सील कर दिए गए हैं उनके संचालक एक शपथपत्र इस आशय का देंगे कि संबंधित मदरसा में कोई शिक्षण संबंधित कार्य नहीं करेंगे। इनमें क्या खोला जाएगा, इस पर निर्णय राज्य सरकार लेगी।

सुनवाई के दौरान मदरसों की ओर से कहा गया कि उन्होंने मदरसों को चलाने के लिए मदरसा बोर्ड में पंजीकरण करने के लिए आवेदन किया है। जिसकी अनुमति अभी तक नहीं मिली। इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 416 मदरसे ही मदरसा बोर्ड में पंजीकृत है। जो सील किए गए वे बिना अनुमति के चल रहे थे।

इन मदरसों में कई तरह की अनियमिताएं मिली थीं। जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि इनकी सील खोली जाय। अगर इन ये नाम के आगे मदरसा लिखते है, तो उसके विरुद्ध सील करने वाले अधिकारी नियमों के तहत कार्रवाई करें।

मदरसा अब्बू बकर सिद्धीकी, मदरसा जिनन्त उल कुरान, मदरसा दारुल उल इस्लामिया सहित 33 से अधिक सील मदरसों ने याचिकाएं दायर कर कहा है कि जिला प्रशासन ने नियमों का पालन किए बिना प्रदेश में करीब तीन दर्जन से अधिक मदरसों को अप्रैल 2025 में सील कर दिया। जबकि मदरसों में शिक्षण संस्थान चल रहे थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पर्यटन क्षेत्र में एडवेंचर कैंपों की होगी जांच, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता

You missed

error: Content is protected !!