ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

जनहित संस्था द्वारा मल्लीताल स्थित  प्राईमरी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयों को लेखन सामाग्री  की गई वितरित

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। जनहित संस्था द्वारा आज मल्लीताल स्थित राजकीय प्राईमरी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयों को लेखन सामाग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था संरक्ष‌क जगमोहन सिंह बिष्ट व अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी द्वारा संस्था द्वारा नैनीताल में समय-समय किये जा रहे कार्यक्रमों का विस्तार से अवगत कराया गया ।

यह कार्यक्रम संस्था द्वारा निर्धन अध्धयनरत विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उ‌द्देश्य से किया गया। संस्था के अध्यक्ष के अलावा अन्य अधिकारी भी इसी विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं।

विद्यालय के विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरण के उपरांत छात्र-छात्राओं के मध्य अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के सहयोग एक ईमामी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें भाग्यशाली छात्रा कु० फिजानूर का नाम(पर्ची के माध्यम से) घोषित किया गया। उक्त भाग्यशाली छात्रा फिजानूर को संस्था के अध्यक्ष द्वारा 1000/- रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चंद्र आर्य, उपाध्यक्ष दिव्या साह, भोला दत्त तिवारी, श्रीमती रीता बिष्ट, प्रदीप कुमार साह, महेश चंद्र पाठक, सुदर्शन साह, श्रीमती देवकी कुंवर, वकील्उद्दीन, विजय साह, जी०के०ए गौरव बब्बी, मनोज सनवाल, प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रमोद सहदेव, नंद लाल, भुवन कुमार आर्य, प्रधानाचार्या श्रीमती ममता साह, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा हादसे के घायलों से मिलने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!