ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

अतिक्रमण और गन्दगी पर पालिका ने की चलानी कार्यवाही, 20 लोगों के किए चालान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पर्यटक सीजन के बढ़ते ही सरोवर नगरी में दुकानों की संख्या भी बढ़ने लगती है।जिसके कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए पालिका की ओर से सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं।
गुरुवार को पालिका अधिशासी अधिकारी, पालिका कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाकर सभी अवैध दुकानों को हटाया।साथ ही 20 दुकानदारों पर चालनी कार्यवाही की गई।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि पर्यटक सीजन में अवैध दुकानों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

कोई भी दुकानदार गन्दगी और अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उसपर 5 हज़ार रुपये की चालानी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी, शिवराज नेगी, सुनील खोलीया,कमल कटियार सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसला

You missed

error: Content is protected !!