ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 48 लाख रुपए की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने तथा नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में सघन चेकिंग कर नशे की चेन को तोड़ने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  अमर चन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आज दिनांक- 23.10.2025 को पुलिस/SOG की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राजकीय इन्टर कॉलेज मोतीनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर 2 अभियुक्तगणों को 162.14 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 48 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0-355/2025 धारा- 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा स्मैक शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लाई गई थी। 

गिरफ्तार अभियुक्त 

1- तस्लीम खान पुत्र नन्हे खान निवासी ग्राम रोहनिया थाना बहेड़ी जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष 

2-मो0 राशिद खान पुत्र आलम साह निवासी ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानावाद जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष 

पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!