ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

दिल्ली धमाके के बाद नैनीताल पुलिस सतर्क मोड पर नैनीताल पुलिस, चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर, फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का दिया संदेश

 फ्लैग मार्च से पूर्व फोर्स को भली भांति ब्रीफ कर पैनी नज़र रखने के दिए निर्देश

 हल्द्वानी।       विगत दिनों दिल्ली में हुए धमाके की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

   सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाएं तथा जनपद के समस्त अन्तर्जनपदीय बॉर्डर बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन चेकिंग सुनिश्चित करें।

    सुरक्षा दृष्टि से बीडीएस टीमों द्वारा सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की गहराई से जांच की जा रही है।

 हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व एवं एसपी सिटी  मनोज कुमार कत्याल की मौजूदगी में, नैनीताल में एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार  रेवाधर मठपाल, तथा क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री अमित कुमार, रामनगर में क्षेत्राधिकारी रामनगर  सुमित पांडे, एवं लालकुआं में क्षेत्राधिकारी लाल कुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल तथा सभी थानों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकालकर आमजनमानस में सुरक्षा की भावना एवं विश्वास उत्पन्न किया गया।

     फ्लैग मार्च से पूर्व पुलिस बल की भली भांति ब्रीफिंग कर सतर्क रहने तथा पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही समस्त होटलों, ढाबों, फड़-फेरी वालों एवं किरायेदारों के सत्यापन अभियान को भी गति दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की असामाजिक या संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनीं एसआईआर कार्य 100% पूरा करने वाली पहली बीएलओ, 1700 फॉर्म भरकर बनाया रिकॉर्ड

You missed

error: Content is protected !!