ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस ने जनपद की आंगनबाड़ी महिलाओं को किया जागरूक, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की दी जानकारी

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के सभी ब्लॉक से आये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

यह अभियान थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक अंजुला जॉन द्वारा पुलिस टीम के साथ चलाया गया।

पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की और सभी से आग्रह किया कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के बारे में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अलावा, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने, नाबालिक बच्चों को नशे से दूर रखने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें :  यूकेएसएसएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ईडी का शिकंजा, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क

You missed

error: Content is protected !!