ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

नैनीताल पंगुट को जाने वाले मार्ग सौड़ के पास टैक्सी वाहन खाई में गिरने से तीन लोग हुए घायल एक को हायर सेंटर रेफर किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल के दूरस्त सौड़ क्षेत्र में वाहन खाई में गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जनकारी के अनुसार मंगलवार को शाम के समय एक टैक्सी वाहन सवारियों को लेकर सौड़ को जा रहा था। सौड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को गिरता देख लोगों को जमा किया और रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला।

वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर. रिजवान ने बताया कि सौड़ निवासी पान सिंह (60), शिवराज सिंह ( 65) को मामूली सी चोटे आई थी उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

उसमें से देवेंद्र सिंह 70 साल को गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं। इनके सर में चार टाके लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें :  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में आरती जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!