ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के द्वारा दो दिवसीय हरेला महोत्सव किया जा रहा है आयोजन 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का किया उद्घाटन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। चेतराम शाह इंटर कॉलेज नैनीताल में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने दीप प्रज्वलित कर हरेला महोत्सव का  उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रितु खंडूरी ने कहा हरियाली का प्रतीक हरेला मेला हमारी संस्कृति से जुड़ा है।

भारत की सभ्यता और संस्कृति में देवभूमि उत्तराखण्ड का अभूतपूर्व योगदान है। उन्होंने कहा की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का जो बीड़ा उठाया है उसे हरेला महोत्सव पूरा करेगा, तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में आने वाली पीढ़ी को तैयार करेगा।

ऋतु खंडूरी ने कहा हरियाली के अवसर सभी लोगों को पर एक पेड़ मां के नाम पर लगाना चाहिए। कार्यक्रम के शुभारंभ में मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर की बालिकाओं द्वारा आकर्षक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इसके पश्चात विहान सांस्कृतिक कला समिति अल्मोड़ा द्वारा बग्वाल मेला तथा नंदा राजजात यात्रा का आकर्षण मंचन किया गया।


लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य काफी सराहा गया। साथ ही नयी सदस्य ज्योति नौला की एकल प्रस्तुति एवम सैंट जान्स स्कूल के बाल कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रहीं।
शोभायात्रा में सहयोगी बच्चों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। ने।। 
कार्यक्रम के शुभारंभ में मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर की बालिकाओं द्वारा आकर्षक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात विहान सांस्कृतिक कला समिति अल्मोड़ा द्वारा बग्वाल मेला तथा नंदा राजजात यात्रा का आकर्षण मंचन किया गया।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य काफी सराहा गया। साथ ही नयी सदस्य ज्योति नौला की एकल प्रस्तुति एवम सैंट जान्स स्कूल के बाल कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रहीं।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नैनीताल की अधिसाषी अधिकारी पूजा आर्या, सी आर एस टी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शाह, सन्तोष साह, डा हिमांशु पाण्डे आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की वरिष्ठ सदस्य गीता साह, हेमा भट्ट, अमिता साह, जीवन्ती भट्ट, रानी साह, मीनू बुधलाकोटी, सीमा सेठ, विनीता पांडे के मार्गदर्शन में अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, सचिव दीपा पाण्डे, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, संयोजक डा प्रगति जैन, सह संयोजक दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, खष्टी बिष्ट सहित रेखा जोशी, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, आभा साह, तन्नू सिंह, तुसी साह, पल्लवी गहतोड़ी, लीला राज, दया कुंवर, सरस्वती सिराला, आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा लोक कलाकार गिरीश बर्गली, कविता जोशी, एवम विहान समिति की अध्यक्ष ममता वाणी, सहित कलाकारों संदीप नयाल, प्रियंका, निशा, पिंकी, सहित सैनिक शोभायात्रा में सहयोगी बच्चों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, प्रगति जैन, दीपा पांडे एवम ज्योति ढोंडियाल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें :  थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारे

You missed

error: Content is protected !!