ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

 वाल्मीकि महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पहुंचे नैनीताल वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका राज्य अतिथि गृह में जोरदार स्वागत किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद के नैनीताल पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के लोगो ने राज्य अतिथि ग्रह में उनका जोरदार स्वागत किया।

इस बीच अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने वाल्मीकि महापंचायत अधिवेशन नैनीताल क्लब आयोजित किया।अधिवेशन में आरक्षण को लेकर व वाल्मीकि समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई।

अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का जो उल्लंघन किया गया उसके लिए वाल्मीकि समाज चंद्रशेखर जाटव और मायावती का पूरे देश में विरोध करेंगे।

कहा की समाज के ऐसे गद्दारों को आने वाले चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। सरकार वाल्मीकि समाज का साथ देगी व उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सत्ता में आएंगे।

साथी कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। वाल्मीकि समाज को आरक्षण का वर्गीकरण किया जाए तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति में भी कुछ ही वर्ग इसका लाभ ले रहे हैं।

वाल्मीकि समाज को भी राजनीतिक न्याय दिया जाए जो कि दलितों में अति दलित वर्ग हैँ।
इस दौरान राजू लाल, प्रदीप सहदेव, मनोज पवार, रोहित केसलेस, कमल सिलेलाल , राजेश राजन , संजय सौदा , धीरज कटियार , रितुल रोहित , सुदेश पवार , सुनील पवार , विक्की मदान , रंजना देवी , अमित टांक , मनोज रिंकू , अमित सहदेव,मंगू लाल, मनोज बेदी, कमल कुमार, राजा,मनोज सिलेलाल, राजा मास्टर,संतोष पवार ,संजय सिरोजी,राजकुमार, गौरव हार्पर,राजू सरदार,कर्नल वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, पांच स्थानों पर मॉकड्रिल के जरिए राहत-बचाव अभियान का अभ्यास

You missed

error: Content is protected !!