ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है।

सभी जिलों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है।

दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा।

इसके बाद सात से नौ जुलाई के बीच सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय मिलेगा।

प्रदेश में 89 विकासखंडों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए यह चुनाव होगा।

नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त संपन्न होने के बाद दोनों चरणों की प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न 14 जुलाई को और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे।

इसके बाद पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई, दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा, जिसका परिणाम 31 जुलाई को आएगा। 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें :  गुरुद्वारा में निहंगों का हंगामा, तलवारें लहराकर किया कब्जा; सेवादारों से मारपीट, कर्णप्रयाग में धारा 163 लागू

You missed

error: Content is protected !!