ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

उच्च न्यायालय नैनीताल में पहली महिला न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में फुल कोर्ट रैफरेंस के साथ कार्यभार ग्रहण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने फुल कोर्ट रैफरेंस के साथ ही आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

इस मौके पर रजिस्ट्रार जर्नल ने प्रोसिडिंग शुरू करने की अनुमाती मांगी और महाधिवक्ता के साथ उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज तिवारी ने न्यायालय में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया। 

      नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय में आज हरयाणा उच्च न्यायालय से ट्रांसफर होकर पहुंची महिला मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है।

1962 में हरयाणा में जन्मी ऋतु की पारिवारिक पृष्ठभूमि अधिवक्ता परिवार से रही है। चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण करी उन्होंने वकालत की और वहीं उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस शुरू कर दी।

ऋतु, हरयाणा हाईकोर्ट की महाधिवक्ता और फिर 16 अगस्त 2010 को वहीं न्यायाधीश बनी। पिछले वर्ष वो मुख्य न्यायाधीश के रूप में एलिवेट हुई थी। ऋतु ने देहरादून में राज्यपाल के सम्मुख पद और गोपनीयता की शपथ ली।

उन्होंने आज डायस से अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि वो खुले दिमाग से काम करेंगी और इस न्यायालय के युवा अधिवक्ताओं को नए सुझावों के साथ आमंत्रित कर उसपर विचार करेंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 

     उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने उन्हें कहा कि राज्य में महिला शसक्तीकरण का दौर है। राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी भी महिला हैं।

अब मुख्य न्यायाधीश भी महिला ने से ये शक्ति और भी बढ़ गई है। महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डायस पर वरिष्ठ व्यायाधीश मंनोज कुमार तिवाड़ी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा के साथ रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी व अन्य मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश यू.सी.ध्यानी, आलोक सिंह, बी.एस.वर्मा, राजेश टंडन, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, मो.सय्यद मून, सौरभ अधिकारी, विनय कुमार समेत डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।  

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड गुरुद्वारा विवाद सुलझा: प्रशासन-निहंग सिखों की वार्ता सफल, देर रात लौटा जत्था

You missed

error: Content is protected !!