ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

अगर आपसे कोई पूछे क‍ि सबसे महंगी गाय क‍ितने की होगी। तो शायद आप कहेंगे क‍ि 10 लाख या 15 लाख. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे क‍ि एक गाय 40 करोड़ रुपये में बिकी है।

इतना ही नहीं, भारत से इसका गहरा नाता है। खूबियां जानकर आप भी दंग रह जांएगे. पशुओं की नीलामी की दुनिया में यह एक नया रिकार्ड है।

यह गाय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की है. इसे वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस के नाम से जाना जाता है। ब्राजील में एक नीलामी के दौरान इस गाय की 4.8 मिलियन अमरीकी डॉलर की कीमत लगी, जो भारतीय रुपये के ह‍िसाब से देखें तो 40 करोड़ रुपये के बराबर है।

इसके साथ ही यह दुनिया में सबसे महंगी कीमत पर बेची जाने वाली गाय बन गई है. पशुओं की नीलामी के इत‍िहास में यह बिक्री एक मील का पत्‍थर बन गई है. मकीले सफेद फर और कंधों के ऊपर विशिष्ट बल्बनुमा कूबड़ वाली यह गाय भारत की मूल न‍िवासी है।

नेल्‍लोर जिले के नाम पर रखा नाम
आप जानकर हैरान होंगे क‍ि इस गाय का नाम नेल्लोर जिले के नाम पर रखा गया है. ब्राजील में इस नस्‍ल की खूब डिमांड है। इस नस्ल को वैज्ञानिक रूप से बोस इंडिकस के नाम से जाना जाता है।

वैज्ञान‍िकों के मुताबिक, यह भारत के ओंगोल मवेशियों की वंशज है, जो अपनी मजबूती के ल‍िए जानी जाती है. खास बात, यह पर्यावरण के ह‍िसाब से खुद को ढाल लेती है। यह प्रजात‍ि 1868 में जहाज से पहली बार ब्राजील भेजी गई थी। 1960 के दशक में कई और गायों को यहां ले जाया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, Gen-Z युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!