ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

26 फरवरी 2025: आज का दिन बुधवार है जो भगवान श्रीगणेशजी की पूजा के लिए समर्पित होता है इसके साथ ही आज पावन दिन महाशिवरात्रि भी मनाई जा रही है। इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है।

मेष: अपने सौन्दर्य और रहन-सहन पर काफी ध्यान देंगे। दिन आपके लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं।छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठाभाव रखें। कार्यक्षेत्र में राय से लोग सहमत नहीं होंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।

वृषभ

सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सिद्धान्तों से किसी भी तरह का समझौता न करें। दूसरो के व्यक्तिगत मामलों से दूरी बनाकर रखें। हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिये उत्तम दिन है।

मिथुन

किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। यदि आपका व्यवसाय है तो लेनदेन पर नजर बनाये रखें। आवश्यक कार्यों में विलम्ब हो सकता है। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित न हों। बदलते मौसम को लेकर सेहत का ध्यान विशेष रूप से रखें।

यह भी पढ़ें :  “धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन: 20 पीड़ितों की शिकायत पर ठेकेदार की संपत्ति चिन्हित करेगी एसआईटी”,संपत्ति कुर्की की तैयारी”

कर्क

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी काफी सहायता करेंगे। अपने शौक पर काफी धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नये और रोचक अनुभव प्राप्त होने वाले हैं।

सिंह

अविवाहितों को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या

दोस्तों के साथ काफी अच्छा महसूस करेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। अनुचित कार्यों में रुचि न लें। युवा करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी नगर पालिका के एक साल पूरे, “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गिनाई गईं विकास उपलब्धियां

तुला

धन सम्बन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं। काम का दबाव कम होगा। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण नुकसान हो सकता है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता दिखायेंगे।

वृश्चिक

आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। आपको प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। छोटे बच्चों को अच्छी सीख दें। कार्यक्षेत्र में तकनीकी परेशानियाँ उभर सकती हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

धनु

घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ सकता है। किसी सहयोगी के कारण काम अटक सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजें।

यह भी पढ़ें :  आयुर्वेदिक सामान बेचने की आड़ में चरस तस्करी, युवक गिरफ्तार

मकर

दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा।

कुंभ

लोगों के साथ सम्वाद अच्छा रखें। सफलता मिलेगी। विवाह जैसे आयोजनों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों में नयापन देखने को मिलेगा।

मीन

मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें। रोजगार में बदलाव करने के लिये ठीक समय नहीं है। युवा वर्ग को किसी नौकरी आदि के इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है। दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। उच्च अधिकारियों का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।

error: Content is protected !!