ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर द्वितीय वार्षिक भव्य भंडारा, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हल्द्वानी।  नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड एवं सवर्ण शक्ति संगठन, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कुसमखेड़ा चौराहा, हल्द्वानी में द्वितीय वार्षिक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला यह अन्न-सेवा महोत्सव भक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण बना। दूर-दराज से पहुंचे 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। गर्मी को देखते हुए भक्तों के लिए ठंडे शर्बत की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।

“सेवा ही धर्म, एकता ही बल” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और दानदाताओं ने पूरे उत्साह से सेवा की। गर्म-गर्म हलवा, पूड़ी, सब्जी और ठंडा शर्बत श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक परोसे गए। पंडाल में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, प्रेम और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देती हैं। “एकता में शक्ति, सेवा में भक्ति” के भाव से ही समाज सशक्त बनता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक भुवन भट्ट, तरूण वानखेड़े, प्रताप जोशी, संजय त्यागी, तेज सिंह कार्की, सुरेंद्र नरोला,संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रभा खनका, अनिता जोशी, कंचन रौतेला, बबिता जोशी, मंजू भट्ट, तरनजीत कौर, बबिता हलदार, संजय बौरा, अंकित बिष्ट,दिनेश तिवाड़ी, राजेंद्र शर्मा, विनोद जोशी, जितेन्द्र कपिल,पप्पू पाल,शंकर दत्त पोखरिया सहित अनेक पदाधिकारियों, दानदाताओं और भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सेवा करने वाले भक्तों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev

You missed

error: Content is protected !!