ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन रोमियो’: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग व नशा करने वाले 99 लोगों का चालान

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराध और अराजकता पर लगाम लगाने के उद्देश्य से देर रात “ऑपरेशन रोमियो” चलाया। इस विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, हुड़दंग मचाने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यह अभियान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में नैनीताल सर्किल के सभी थानों तथा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल के सभी थानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों और दुकानों पर शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग की।

अभियान के दौरान:

सार्वजनिक स्थानों पर नशा व हुड़दंग करने वाले 99 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए और उनसे 23,200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों का चालान कर 20,000 रुपये संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।  

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : देशहित में पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा कदम; पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय, पुलिसकर्मियों को कार-पूलिंग अपनाने के निर्देश; जनता से इलेक्ट्रिक और सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग की अपील
error: Content is protected !!