ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

भक्त उत्साह के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा के श्रृंगार के साथ उन्हें भोग लगाया और प्रसाद रूपी भंडारे का आनंद लिया।

मंदिर ही नहीं बल्कि घरों में भी बाबा के भक्तों ने प्रसाद बनाया और लोगों को बांटा।

सुबह से ही मंदिर में भीड़ देखने को मिली और भजन-कीर्तन का सिलिसला दिन भर चलता रहा।

वहीं इस मौके पर भंडारे का अयोजन हुआ और बाबा खाटू श्याम से खुशहाली की कामना की गई।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुर
error: Content is protected !!